आज दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी 

चंडीगढ़, 17 अक्टूबर- नायब सिंह सैनी आज हरियाणा में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह पूरा कार्यक्रम पंचकुला के दशहरा मैदान में होगा और प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। उनके साथ 18 राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रमुख ने बताया कि राजनीतिक हस्तियों के अलावा करीब 50 हजार लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि नायब सिंह सैनी के साथ 11 विधायक भी मंत्री बन सकते हैं।