पानीपत से सुक्खा नाम के शूटर को किया गिरफ्तार - नवी मुंबई पुलिस

मुंबई, 17 अक्टूबर - नवी मुंबई की पनवेल सिटी पुलिस ने हरियाणा के पानीपत से सुक्खा नाम के शूटर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वह उन आरोपियों में शामिल है, जिसने नवी मुंबई के पनवेल में सलमान खान के फार्महाउस की रेकी की थी और सलमान खान के फार्महाउस पर हमला करने की साजिश का मुख्य आरोपी था। सुक्खा को नवी मुंबई लाया जा रहा है। इससे पहले इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।