तनमनजीत सिंह ढेसी राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य नियुक्त
ब्रिटेन, 7 दिसंबर - ब्रिटेन की स्लॉ से तीसरी बार संसद सदस्य चुने गए लेबर पार्टी के नेता तनमनजीत सिंह ढेसी को राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति संयुक्त समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर तनमनजीत सिंह ढेसी ने ट्वीट किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति पर इस महत्वपूर्ण संयुक्त समिति में नियुक्त होना मेरे लिए सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और व्यापक सरकार के काम की जांच करने के लिए उत्सुक हूं।
#तनमनजीत सिंह ढेसी