1 फरवरी को बजट पेश होगा:अर्जुन राम मेघवाल
नई दिल्ली, 20 जनवरी -केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "31 जनवरी को राष्ट्रपति का संबोधन होगा... उसके बाद 1 फरवरी को बजट पेश होगा। 13 फरवरी तक पहला चरण पूरा होगा। फिर दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा। पहले चरण में राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यनाद प्रस्ताव होता है। उसके बाद बजट पर चर्चा होती है... हम विपक्ष से अपील करेंगे कि सदन में चर्चा होने से नए सांसदों को अवसर मिलता है और देश में चल रही समस्याओं पर सरकार समाधान ढूंढती है। ये एक अच्छा अवसर है। इससे पक्ष विपक्ष दोनों को फायदा होता है।"
#अर्जुन राम मेघवाल