भस्म आरती देखने के लिए उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी

उज्जैन (मध्य प्रदेश), 2 फरवरी - बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बसंत पंचमी पर्व पर सोमवार को तड़के चार बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक किया गया। रोजाना बाबा का अलग अलग रूप में श्रंगार किया जाता है. उज्जैन के राजा भगवान महाकाल को कपूर आरती कर भोग लगाया गया। मंत्रोच्चार के साथ भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। भस्म अर्पित करने के पश्चात शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुंडमाला और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गई. उज्जैन के राजा फल और मिष्ठान का भोग लगा कर आरती की गई। रोजाना की तरह हजारों भक्तों ने भस्म आरती में भगवान के दर्शन किए। बाबा का मनमोहक रूप देख भक्त निहाल हो गए। 

#भस्म आरती
# उज्जैन
# श्री महाकालेश्वर मंदिर
# भक्तों