नागपुर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं3,000 साल पुरानी सभ्यता के अवशेष मिलने का दावा


नई दिल्ली, 25 अप्रैल -नागपुर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने महाराष्ट्र के यवतमाल में लगभग 3,000 साल पुरानी सभ्यता के अवशेष मिलने का दावा किया है। शोधकर्ताओं का मानना है कि ये अवशेष लौह युग के हैं। नागपुर विवि के पुरातत्व विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाष साहू ने बताया कि उनकी टीम ने 2023-24 में यहां बाबुलगांव तालुका के पचखेड़ गांव में खुदाई की थी।
अवशेष लौह युग के होने का दावा
विभागाध्यक्ष ने जानकारी दी कि पचखेड़ गांव के बाहर एक टीला है जिसमें पिछले साल खुदाई के दौरान उन्हें एक सांस्कृतिक धरोहर मिली। उनकी टीम का मानना है अवशेष लौह युग के हैं। उन्होंने बताया कि खोजों का सांस्कृतिक क्रम मिट्टी के बर्तनों और कलाकृतियों के अवशेषों के आधार पर लौह युग से शुरू होता है।

#नागपुर विश्वविद्यालय