विजिलेंस ने होमगार्ड के जवान को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

यमुनानगर, 18 मई - हरियाणा के यमुनानगर के थाना बिलासपुर क्षेत्र की पुलिस चौकी रंजीतपुर में हरियाणा विजिलेंस ने एक मुंशी के कहने पर होमगार्ड के जवान को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। हरियाणा विजिलेंस के डीएसपी विजय नेहरा ने बताया कि आरिफ नामक शिकायतकर्ता की माइनिंग की गाड़ी रंजीतपुर पुलिस चौकी में खड़ी थी, जिसे न्यायालय ने छोड़ने के आदेश दिए थे। इस आदेश के बावजूद मुंशी गाड़ी को नहीं छोड़ रहा था और 10 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसके चलते शिकायतकर्ता ने इस संबंध में हरियाणा विजिलेंस को शिकायत की। 

#विजिलेंस ने होमगार्ड के जवान को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार