जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा पर के ठिकानो पर छापेमारी 


जालंधर, 23 मई - मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने ही विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप में छापेमारी की है। भ्रष्टाचार के एक मामले में जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा पर छापेमारी की गई है। जानकारी के अनुसार रमन अरोड़ा जालंधर नगर निगम के अधिकारियों के माध्यम से निर्दोष लोगों को झूठे नोटिस भेजता था और फिर उनसे पैसे लेकर उन नोटिसों को हटा देता था।

#जालंधर
# विधायक रमन अरोड़ा