अयोध्या: राम दरबार की 'प्राण प्रतिष्ठा' आज
अयोध्या (उत्तर प्रदेश), 5 जून - अयोध्या के राम मंदिर के बाहर भक्त इकट्ठा हो रहे हैं क्योंकि आज मंदिर में राम दरबार की 'प्राण प्रतिष्ठा' की जाएगी। राम नगरी अयोध्या फिर सज धज कर तैयार है। सरयू से लेकर राम मंदिर तक उत्सव का माहौल है। रामलला तो पहले ही आ चुके हैं। अब मर्यादा पुरुषोत्तम राम का आगमन हो रहा है। आज पूरे विधि विधान के साथ खास अभिजीत महूर्त में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए करीब 17 मिनट का शुभ मुहूर्त तय किया गया है। यानी कि दिन में 11:25 बजे से 11:40 के बीच राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। जानकारी के मुताबिक अयोध्या और काशी के 101 आचार्य मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराएंगे। इस पावन अवसर पर UP के सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।