केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
दिल्ली, 5 जून - केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत में हम मिशन लाइफ को आगे बढ़ा रहे हैं। भारत प्रदूषण फैलाने वाला देश नहीं है, फिर भी प्रधानमंत्री ने विश्व समुदाय को आश्वस्त किया है कि वह 2070 तक नेट जीरो का लक्ष्य हासिल कर लेगा। 2070 की अभी से तैयारी शुरू हो चुकी है। पर्यावरणीय खतरा, जलवायु परिवर्तन सभी के लिए एक चुनौती है। इसका उत्तर यही है कि हम पर्यावरण का सम्मान करें, उसका पोषण करें और उसे श्रद्धापूर्वक पोषित करें। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया है। मेरा सभी से अनुरोध है कि वे भी एक पेड़ मां के नाम लगाएं।"
#केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण