भारत सरकार, DGCA इसकी गहन जांच करेगी: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी


कलबुर्गी, 14 जून -  कर्नाटक: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, जांच चल रही है। भारत सरकार, DGCA इसकी गहन जांच करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए जो भी एहतियाती कदम उठाने होंगे, उठाएगी। जिन लोगों की जान गई है उनके परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा, हम घायलों का ख्याल रख रहे हैं। गंभीरता से जांच की जाएगी..."

#भारत सरकार