शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले 634वें अंतरिक्ष यात्री बने

नई दिल्ली, 26 जून - भारत के शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले 634वें अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं। गुरुवार को 28 घंटे की यात्रा के बाद वे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे। शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों का अंतरिक्ष स्टेशन पर एक्सपीडिशन 73 के सदस्यों ने गर्मजोशी से गले मिलकर और हाथ मिलाकर औपचारिक स्वागत किया।

#शुभांशु शुक्ला
# अंतरिक्ष