छत्रपति शाहू महाराज की जयंती पर कोल्हापुर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

कोल्हापुर (महाराष्ट्र), 26 जून - महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज छत्रपति शाहू महाराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। दशहरा चौक पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें शहर की कई प्रतिष्ठित संस्थाओं ने हिस्सा लिया। छत्रपति शाहू शिक्षण संस्थान सहित अन्य संगठनों ने शोभायात्रा निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस शोभायात्रा में एनसीसी कैडेट्स, स्कूली बच्चे और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं शामिल थीं। कार्यक्रम के दौरान छत्रपति शाहू महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उनके समाज सुधार कार्यों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर इस ऐतिहासिक दिन को विशेष बना दिया।

#छत्रपति शाहू महाराज
# कोल्हापुर