जे.पी. नड्डा और सीएम नायब सैनी ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण
गुरुग्राम (हरियाणा), 29 जून - केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हर महीने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में बड़े दिवस और मुद्दों पर चर्चा करते हैं। मन की बात कार्यक्रम का लाभ हमारे आने वाली पीढ़ी को भी मिलता है। प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम पर चर्चा की है। आज हमने पौधारोपण भी किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा भी मन की बात कार्यक्रम में उपस्थित रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम के बाद उन्होंने 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए हैं।