हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी- IMD 

नई दिल्ली, 29 जून - IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, "पूरे उत्तर भारत में भारी से अधिक भारी वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। आज के लिए ओडिशा और झारखंड के लिए आज हमारा रेड अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहां लगातार भारी वर्षा हो रही है। वहां आज और आने वाले दिनों में वहां भारी वर्षा से अधिक बारिश होने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भी हमारा रेड अलर्ट है। वहां भी हम 12 सेमी. से अधिक वर्षा होने का अनुमान लगा रहे हैं। दिल्ली NCR में आज और कल हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। हमने दिल्ली NCR के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

#हिमाचल प्रदेश
# उत्तराखंड
# IMD