घाना में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 8 लोगों की मौत, रक्षा एवं पर्यावरण मंत्री भी शामिल

अक्रा (घाना), 7 अगस्त - घाना के रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमान बोमाह और पर्यावरण मंत्री इब्राहिम मुर्तला मोहम्मद सहित 8 लोगों की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। राष्ट्रपति ने इन मौतों की पुष्टि सशस्त्र बलों द्वारा यह रिपोर्ट दिए जाने के कुछ घंटों बाद की कि पाँच यात्रियों और चालक दल के तीन सदस्यों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर रडार से गायब हो गया है।

सेना ने बताया कि हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह राजधानी अकरा से आशांति क्षेत्र के ओबुआसी स्थित स्वर्ण खनन क्षेत्र की ओर उड़ान भरी थी, लेकिन रडार से गायब हो गया। दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है

#घाना में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 8 लोगों की मौत
# रक्षा एवं पर्यावरण मंत्री भी शामिल