कोटखाई के कोकुनाला के पास एक मकान से बरामद हुए तीनों छात्र
शिमला, 10 अगस्त (चमन शर्मा)- शिमला के प्रतिष्ठित स्कूल बिशप कॉटन स्कूल जहां से शुक्रवार को छात्र को होस्टल मे रहते है आउटिंग के लिए माल रोड इतियादी जगहों पर आते है और पिछले सप्ताह भी स्कूली छात्र आउटिंग के लिए माल रोड शिमला आये किन्तु स्कूल प्रबन्धन की उस समय सांसे अटक गई जब बाकी छात्र तो वापिस स्कूल के हॉस्टल पहुंच गए किन्तु तीन छात्र जो बिशप कॉटन स्कूल मे छटी कक्षा में पड़ते है देर रात तक वापिस नहीं आये प्रबन्धन ने अपने स्तर पर पूछताछ करके जब हार मान ली तब इसकी सूचना शिमला पुलिस को दी ।
एस पी शिमला ने हाईटेक सिस्टम किया तैनात
जैसे ही प्रबधन ने शिमला पुलिस प्रमुख से छात्रों के गुम होने की सूचना दी एस पी संजीव गांधी ने पूरा अमला चाहे वो डिजिटल चाहे मशीनी चाहे मैन्युअल छात्रों को ढूढने मे लगा दिया और प्रदेश के हर पुलिस नाके को सन्देश भिजवा दिया कि किसी भी सूरत में कोई गाड़ी बिना चेकिंग न छोड़ी जाए और बी सी एस से चारो दिशाओं में जहां -जहां सड़क जाती है कंही चाहे सरकारी या निजी सी सी टी वी कैमरे लगे है उसकी फुटेज खंगालने के भी निर्देश दे दिए। सूचना के अनुसार एस पी शिमला और ए एस पी शिमला पूरी रात बिल्कुल नही सोये और पूरी टीम के साथ छात्रों को ढूंढने हर तरीका ढूंढते रहे।
और आखिरकार शिमला के तेज तर्रार एस पी जिन्होंने चिटा तस्करो की कमर प्रदेश मे तोड़ी है अब नए अवतार में सामने आकर ये भी साबित कर दिया कि उनसे चाहे नशा तस्कर हो या अन्य अपराध करने वाले लोग बचकर निकलना मुश्किल है। तीनों छात्रों को टीम एस पी शिमला ने बड़ी ही मुस्तेदी से कोटखाई के कोकु नाला मे एक मकान की चौथी मंजिल के एक कमरे से सकुशल बरामद ही नहीं किया बल्कि एक ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया जो छात्रों को अपरहण कर ले गया था।
तीनो छात्रों को बरामद करने के बाद शिमला पुलिस ने बाकायदा प्रेस ब्रीफिंग भी की जिसके मुख्य अंश प्रस्तुत है
प्रेस ब्रीफ: शिमला के बिशप कॉटन स्कूल के तीन छात्रों की सुरक्षित बरामदगी
दिनांक: 10 अगस्त 2025
स्थान: शिमला, हिमाचल प्रदेश, शिमला पुलिस ने बिशप कॉटन स्कूल (BCS), शिमला के तीन 11 वर्षीय छात्रों—अंगद (करनाल ), रितेंद्र(मोहाली), और वेदांश(कुल्लू )—को सुरक्षित बरामद कर लिया है। ये छात्र 9 अगस्त को स्कूल से लापता हो गए थे।बरामदगी का विवरण:
छात्रों को कोटखाई के कोकुनाला गाँव से बरामद किया गया। कोकुनाला निवासी सुमित सूद को हिरासत में लिया गया है। इनपुट एक संदिग्ध वाहन से प्राप्त हुआ, जिसने जांच को दिशा दी।जिसे शिमला पुलिस के सघन प्रयास और छह घंटे के अथक परिश्रम के बाद वाहन और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया ।इस पूरे अन्वेषण को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षिक नवदीप सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ाया गया । थाना प्रभारी सदर, धर्म सेन, इसमें मुख्यत सभी शहर के अधिकारी और थाना प्रभारी न्यू शिमला , सीसीटीवी टीम तथा डीसीआरबी टीम की भूमिका रही । पूर्व की भाँति स्पेशल टीम (SIT) ने हमेशा की तरह आपराधिक अन्वेषण में अपनी दक्षता और शानदार अनुभव का परिचय दिया है। थाना प्रभारी ठियोग, कोटखाई ने सूझबूझ और SDPO, Theog का कार्य प्रशंसनीय रहा। जांच की स्थिति:
अपहरण का मामला – एफ आई आर संख्या- 20/25 , पुलिस थाना – न्यू शिमला , धारा 137B) दर्ज है। जांच जारी है, जिसमें सीसीटीवी, फोन रिकॉर्ड और कैलिफोर्निया के वर्चुअल नंबर से कॉल शामिल हैं। जारीकर्ता- एसएसपी शिमला
संजीव कुमार गांधी
उधर छात्रों के सकुशल बरामद होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने एस पी शिमला और उनकी समस्त टीम को बधाई दी है।
सूचना के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी पुलिस को तीनों छात्रों को जल्द से जल्द ढूंढने के निर्देश पिछले कल ही दे दिए थे और जैसे ही आज छात्रों के सकुशल खोजे जाने का समाचार मुख्यमंत्री को मिला। उन्होंने एस पी शिमला और उनकी समस्त टीम की पीठ थपथपाई और साथ में ये भी निर्देश फोन पर ही दे दिए कि छात्रों को किस मकसद से उक्त चालक इतनी दूर ले गया और सख्त से सख्त पूछताछ कर सच उगलवाया जाए क्योंकि ये प्रदेश मे स्थित मशहूर शिक्षण संस्थान का मामला है, जिससे पड़कर आज बहुत से लोग देश मे ही नहीं विदेशों में भी बहुत उच्च पदों पर हैं। मामले मे जो भी दोषी हों उसको बिल्कुल न बक्शा जाए।

