उत्तर प्रदेश का एक बड़ा मुद्दा है रोजगार:AAP नेता संजय सिंह
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: AAP नेता संजय सिंह ने सरयू से संगम तक अपनी पदयात्रा पर कहा, "उत्तर प्रदेश का एक बड़ा मुद्दा है रोजगार। आज प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी से कराह रहा है। आत्महत्या करने को मजबूर है। किसान को उसके फसल का दाम नहीं मिलता है। कृषि क्षेत्र में बेरोजगारी है। बुनकर समाज परेशान है। वहां बेरोजगारी है। रेहड़ी-पटरी वाले के दुकान पर बुलडोजर चला दिया जाता है। वहां बेरोजगारी है...इस अयोध्या की धरती से संकल्प लेकर हम संगम जा रहे हैं जहां कई पवित्र नदियों का मिलन होता है... सामाजिक अन्याय के खिलाफ जब हम राम राज्य के कल्पना की बात करते हैं तो सबके साथ समान दृष्टि से न्याय की कल्पना है..."
#उत्तर प्रदेश

