प्रशासन ने अवैध निर्माण पर चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान 

संभल (उत्तर प्रदेश), 6 जनवरी - प्रशासन ने महाकाल चौक के पास एक अवैध निर्माण पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।
संभल CO कुलदीप कुमार ने बताया, "रायबुजुर्ग में कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया था, जिसमें एक मस्जिद और 2-3 घर शामिल थे। इन्हें हटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इन लोगों ने खुद ही ढांचों को गिराने के लिए तीन दिन का समय मांगा था, लेकिन जब वे ऐसा नहीं कर पाए, तो प्रशासन ने अवैध रूप से बनी मस्जिद को गिरा दिया। तीन घरों को भी कई बार नोटिस दिए गए थे लेकिन मालिकों ने इन्हें नहीं तोड़ा जिसके बाद आज प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

#प्रशासन
# अवैध निर्माण
# अतिक्रमण विरोधी अभियान