सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, अचानक सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली, 6 जनवरी - सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की सूचना है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को यहां सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल, उनकी हालत ठीक है और उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि नियमित जांच के तहत सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को काफी समय से खांसी की समस्या है और वह समय-समय पर, खासकर शहर में प्रदूषण के कारण जांच के लिए आती रहती हैं। सूत्र ने बताया कि सोनिया गांधी को सोमवार की शाम अस्पताल में सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

