शिवराज सिंह चौहान ने नेपाल और मालदीव के कृषि मंत्रियों के साथ की मुलाकात 

नई दिल्ली, 5 फरवरी - केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेपाल और मालदीव के कृषि मंत्रियों के साथ मुलाकात की।

उन्होंने कहा, "नेपाल और मालदीव के कृषि मंत्रियों से भेंट हुई दोनों हमारे गहरे मित्र हैं। हमारे संबंध दो देशों के संबंध से भी आगे बढ़कर है- सांस्कृतिक और भावनात्मक भी। भारत के नेपाल और मालदीव से बहुत गहरे रिश्ते हैं। अभी दोनों कृषि मंत्रियों और उनकी टीम से सहयोग के कई क्षेत्र पर कृषि क्षेत्र में चर्चा हुई है। विशेषकर कृषि शिक्षा, अनुसंधान...उन्नत बीज, लाइव स्टॉक के बारे में भी चर्चा हुई है। इस चर्चा को हम निरंतर आगे बढ़ाएंगे ताकि हम एक दूसरे का सहयोग कर सके विशेषकर भारत प्रगति और विकास में सहभागी हो सके। 

#शिवराज सिंह चौहान