अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने की शादी, तस्वीरें आई सामने  

उदयपुर, 26 फरवरी - अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने राजस्थान के उदयपुर में शादी की।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत की है। दोनों ने अपने शादी के जश्न को परंपरागत और रॉयल अंदाज में मनाया, जिसमें भारतीय रस्मों और रीति-रिवाजों की पूरी छटा देखने को मिली। उदयपुर के शानदार सेटअप में हुई इस शादी में हल्दी, संगीत और अन्य रस्मों का रंग-बिरंगा माहौल साफ नजर आया। दुल्हन रश्मिका अपने पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं विजय देवरकोंडा ने शाही पोशाक में शादी के जश्न को और भी भव्य बना दिया। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने इस खास दिन को यादगार बना दिया, और फैंस के लिए ये शादी किसी सपने जैसी रॉयल छटा लेकर आई है। 

#अभिनेत्री रश्मिका मंदाना
# अभिनेता विजय देवरकोंडा
# शादी