चिराग पासवान ने अपने पिता व दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की

दिल्ली, 4 मार्च - केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने #Holi2026 के अवसर पर अपने पिता, दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि ये खुशियों का रंग है, खुशियों का त्यौहार है। होली रंगों के साथ मनाया जाता है और ये रंग हर किसी के जीवन में खुशियां व उत्साह लेकर आते हैं। मेरे पिता के सबसे पसंदीदा त्यौहारों में से होली थी। वे जब थे तो खुशी से इस त्यौहार को मनाते थे। जब तक मेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के रंगों से मैं देश को रंगते ना देखूं तब तक भी मेरे लिए ये रंग फीके हैं। 

#चिराग पासवान ने अपने पिता व दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की