गुरदासपुर एनकाउंटर केस में DGP गौरव यादव को समन
चंडीगढ़, 5 मार्च (संदीप कुमार माहना) - पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब में चर्चित रणजीत सिंह एनकाउंटर केस पर खुद से संज्ञान लेने का फैसला किया है। कोर्ट ने पंजाब के DGP गौरव यादव को इस मामले में सही जवाब के साथ तैयार रहने का आदेश दिया है।
इस केस की सुनवाई आज दोपहर 2 बजे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े केस के साथ होगी। हाई कोर्ट ने पुलिस से एनकाउंटर से जुड़े सभी फैक्ट्स और रिकॉर्ड पेश करने को कहा है। गौरतलब है कि रणजीत सिंह एनकाउंटर केस पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है और इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। अब हाई कोर्ट के इस मामले में दखल देने के बाद ज्यूडिशियल जांच की संभावना बढ़ गई है।
DGP वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जवाब देंगे।
#गुरदासपुर एनकाउंटर केस में DGP गौरव यादव को समन

