हमारी सरकार ने आज एक बहुत बड़ी गारंटी पूरी की है - मुख्यमंत्री भगवंत मान
चंडीगढ़, 8 मार्च - पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा राज्य में 'मुख्यमंत्री ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ की घोषणा के बाद, प्रेस मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस योजना का रजिस्ट्रेशन 13 अप्रैल से शुरू होगा। हमारी सरकार ने आज एक बहुत बड़ी गारंटी पूरी की है क्योंकि माताओं और बहनों के बिना न तो देश चल सकता है और न ही घर। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी। यह सिर्फ एक बजट नहीं है, यह तरक्की का हलफनामा है। बजट में हर वर्ग को शामिल किया गया है और हम खजाने का सही इस्तेमाल करना जानते हैं।
#हमारी सरकार ने आज एक बहुत बड़ी गारंटी पूरी की है - मुख्यमंत्री भगवंत मान

