पंजाब विधानसभा का बजट सत्र शुरू


चंडीगढ़, 9 मार्च - पंजाब विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। सदन में प्रश्नकाल चल रहा है और सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब दे रही है।पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है।

 नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान उनका प्रश्न शामिल न करने पर सवाल उठाए हैं। बाजवा ने कहा कि मेरा सवाल कृषि नीति को लेकर था। पहले सवाल का नंबर कुछ और था

लेकिन बाद में इसमें बदलाव कर दिया गया और प्रश्नकाल को खत्म कर दिया है। मंत्री कृषि नीति पर जवाब नहीं देना चाहते थे जिस कारण ही ऐसा किया गया हैं। बाजवा ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। यह गलत प्रथा अपनाई जा रही है।

प्रताप सिंह बाजवा ने बजट को लेकर सरकार पर हमला बोला

चंडीगढ़,  पंजाब में बजट सेशन का तीसरा दिन चल रहा है। इस सेशन के दौरान विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बजट को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि क्या पंजाब में किसी की जान सुरक्षित है? जान-माल की सुरक्षा करना पहला मौलिक अधिकार है। आज सभी MLA की एक ही सिफारिश है, हमें हथियार के लाइसेंस दो। हर तीसरे आदमी को फिरौती के लेटर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक 'AAP' MP ने कहा कि अधिकारी और कुछ 'AAP' नेता गैर-कानूनी माइनिंग में शामिल हैं।

#पंजाब विधानसभा