केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ चार्जशीट की जारी 

कोलकाता (पश्चिम बंगाल), 28 मार्च - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "बंगाल में चुनाव की घोषणा हो चुकी है और भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता हमारे प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने के लिए बड़े आत्मविश्वास के साथ चुनावी मैदान में हैं...बंगाल का ये चुनाव बंगाल के लिए महत्वपूर्ण है ही है लेकिन पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। पूरे देश की सुरक्षा बंगाल चुनाव के साथ एक प्रकार से जुड़ी हुई है...भाजपा ने तय किया है कि TMC के शासन के खिलाफ जनता के जो मुद्दे हैं इसको आवाज देना और बंगाल के चुनाव में ये जो पूरी अराजकता TMC के शासन में फैली है इसका हम क्या हल लेकर आएंगे इसका हम जवाब भी लेकर आएंगे। लेकिन आज की प्रेस वार्ता TMC के 15 साल के शासन के खिलाफ हमारा चार्जशीट ये आज की प्रेस वार्ता का मुद्दा है। ये चार्जशीट बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी के खिलाफ लगाया हुआ चार्जशीट है जिसको भाजपा एक आवाज दे रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "यह चार्जशीट, टीएमसी सरकार के 15 वर्षों के काले कारनामों का संकलन है। सोनार बांग्ला का स्वप्न दिखाकर सिंडिकेट राज स्थापित कर बंगाल की जनता का शोषण करने वाले शासन की कहानी है।  टीएमसी के कुशासन में बंगाल भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बन चुका है।  ऊपर से नीचे तक आपराधिक सिंडिकेट जनता को परेशान कर रहे हैं।  विकास के अभाव में बंगाल उद्योग के लिए एक प्रकार से कब्रिस्तान बन चुका है। ममता बनर्जी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की पॉलिटिक्स खेली हैं। कभी उनका पैर टूट जाता है, कभी उनके सिर पर पट्टी बंध जाती है, कभी वह बीमार पड़ जाती हैं, और कभी वह चुनाव आयोग के सामने खड़ी होकर बेबसी का नाटक करती हैं और चुनाव आयोग को गालियां देती हैं। लेकिन मैं उन्हें यह बताने आया हूं कि बंगाल के लोग अब विक्टिम कार्ड की इस पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ चुके हैं।

 

#केंद्रीय गृह मंत्री
# अमित शाह
# पश्चिम बंगाल