राहुल गांधी ने केरलम में एक जनसभा को किया संबोधित

अलप्पुझा, केरलम, 4 अप्रैल - लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "चुनाव के बाद लेफ्ट फ्रंट के पास कुछ नहीं बचेगा... उनकी नीतियां अब लेफ्ट की नहीं है... लेफ्ट के कार्यकर्ताओं को जो बात सबसे ज्यादा परेशान कर रही है वह यह है कि आज कोई छिपा हुआ हाथ है जो लेफ्ट सरकार चला रहा है...छिपा हुआ हाथ सांप्रदायिक है, वह भारत के संविधान को नहीं मानता, यह भारत के लोगों को बांटता है, भारत के लोगों पर हमला करता है, भारत के लोगों को अपमानित करता है..."

केरलम में सभी लोग देख सकते हैं कि केरलम में भाजपा, RSS और CPI(M) के बीच एक रिश्ता है। लेफ्ट फ्रंट के ज्यादातर नेता यह बात समझते हैं, लेफ्ट फ्रंट में दो तरह के नेता हैं। जो अवसरवादी नेता हैं जो सत्ता में आना चाहते हैं वे सत्ता में आने के लिए कुछ भी करेंगे... और दूसरी तरफ वे नेता हैं जो अवसरवादी नहीं हैं, जिन्होंने कई साल एक विचाराधारा के लिए काम किया और आज उन्हें ठगा हुआ महसूस हो रहा है। 

 
#राहुल गांधी
# केरलम
# जनसभा