IPL 2026- दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज होगा मुकाबला 

नई दिल्ली, 4 अप्रैल- आज IPL 2026 का मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, टॉस 3 बजे होगा। न्यूज़ीलैंड के T20 और ODI कप्तान मिचेल सेंटनर मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं। वे पर्सनल कारणों से पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। उम्मीद है कि वे आज अल्लाह ग़ज़नफ़र की जगह लेंगे। दिन का दूसरा मैच गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। 

 
#IPL 2026
# दिल्ली कैपिटल्स
# मुंबई इंडियंस