हैदराबाद ने लखनऊ को 157 रनों का दिया लक्ष्य
हैदराबाद, 5 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 157 रनों का लक्ष्य दिया है। आईपीएल में आज डबल हेडर खेला जा रहा है। पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए।
SRH के लिए हेनरिक क्लासेन (62) और नितीश कुमार रेड्डी (56) ने अर्धशतक बनाए। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की। लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट लिए। दिग्वेश राठी और मणिमारन सिद्धार्थ ने 1-1 विकेट लिया। हर्षल पटेल को ऋषभ पंत ने रन आउट किया।
#हैदराबाद ने लखनऊ को 157 रनों का दिया लक्ष्य

