माताओं और बहनों का सम्मान ही देश का सम्मान है - प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 16 अप्रैल - आज संसद के स्पेशल सेशन में पेश होने वाले नारी शक्ति वंदन बिल से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि आज से शुरू हो रहे संसद के स्पेशल सेशन में हमारा देश महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। हमारी माताओं और बहनों का सम्मान ही देश का सम्मान है और इसी भावना के साथ हम इस दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।

 
#माताओं और बहनों का सम्मान ही देश का सम्मान है - प्रधानमंत्री मोदी