BJP का चेहरा ओडिशा के लोगों के सामने हुआ उजागर - BJD प्रमुख नवीन पटनायक
दिल्ली, 18 अप्रैल - संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पारित न होने पर BJD प्रमुख नवीन पटनायक ने कहा कि BJD हमेशा महिला सशक्तिकरण के साथ खड़ी रही है। हम परिसीमन के द्वारा ओडिशा की राजनीतिक शक्ति कम करने के बिल्कुल खिलाफ हैं। ओडिशा के लोगों ने देखा है कि कौन उनके हक के लिए लड़ा है और कैसे भाजपा ने ओडिशा के अधिकारों के साथ समझौता किया है। भाजपा का चेहरा ओडिशा के लोगों के सामने उजागर हो गया है। BJD हमेशा ओडिशा के लोगों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी।
#BJP का चेहरा ओडिशा के लोगों के सामने हुआ उजागर - BJD प्रमुख नवीन पटनायक

