चेन्नई: अभिनेता एस. अजित कुमार ने तिरुवनमियूर स्थित मतदान केंद्र पर डाला वोट

चेन्नई (तमिलनाडु), 23 अप्रैल- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के तहत आज मतदान जारी है। इसी बीच मशहूर अभिनेता एस. अजित कुमार ने चेन्नई के तिरुवनमियूर स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला। अजित कुमार को देखते ही वहां मौजूद फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि, उन्होंने शांति और अनुशासन के साथ अपनी बारी का इंतजार किया और मतदान प्रक्रिया पूरी की।

 
#चेन्नई: अभिनेता एस. अजित कुमार ने तिरुवनमियूर स्थित मतदान केंद्र पर डाला वोट