मुश्किल में ममता की सरकार, इस बार किसका होगा बंगाल? 

पश्चिम बंगाल, 4 मई- बंगाल इस बार किसका? पिछले कुछ महीनों से हर किसी की जुबां पर यही सवाल था जिसका जवाब जल्द ही उन्हें मिलने वाला है। दोपहर तक सामने आ जाएगा कि बंगाल में किसकी सरकार बनेगी लेकिन यह बात तो पक्की लग रही है कि इस बार ममता बनर्जी की सरकार तो नहीं बनेंगी। ऐसा हम नहीं बल्कि चुनाव के नतीजों की गिनती बता रही है। चुनाव के नतीजों के रुझान के मुताबिक, राज्य में इस बार बीजेपी सरकार बन रही है। बीजेपी ने 157 सीटों पर बढ़त बना ली है तो जबकि टीएमसी 115 सीटों पर आगे चल रही है। 

भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी पीछे चल रही है। इस राज्य में ममता बनर्जी 15 साल से सत्ता में हैं। तृणमूल कांग्रेस ने 291 सीटों पर जबकि 3 सीटों पर बीजीपीएम ने उम्मीदवार उतारे। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान हुए थे। पहले चरण में 92.88% और दूसरे चरण में 92.5% मतदान दर्ज किया गया था।

#West Bengal
# Bengal Election Result 2026
# Bengal Assembly Election
# Mamta Banerjee