डिप्टी कमिश्नर बरनाला ने तपा के अलग-अलग वार्डों का दौरा किया

तपा मंडी, (बरनाला) 26 मई (प्रवीण गर्ग, विजय शर्मा) - नगर परिषद चुनाव को ध्यान में रखते हुए डिप्टी कमिश्नर बरनाला हरप्रीत सिंह ने अलग-अलग वार्डों का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मीडिया से बात करते हुए डिप्टी कमिश्नर बरनाला हरप्रीत सिंह ने कहा कि इलाके में वोटिंग प्रक्रिया शांति से चल रही है।

इस मौके पर उनके साथ रिटर्निंग ऑफिसर-कम-SDM तपा आयुष गोयल, SP (D) अशोक शर्मा, तहसीलदार मनमोहन सिंह, DSP जसकरण सिंह बराड़, थाना प्रमुख मैडम नवदीप कौर चहल और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

#Municipal Council and Nagar Panchayat Elections 2026