भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की डॉ. सरदारा सिंह जौहल से मुलाकात

लुधियाना, 22 जून, (रूपेश कुमार)- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज कृषि विशेषज्ञ और पद्म भूषण डॉ. सरदारा सिंह जौहल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल पर आधारित पुस्तकों का सेट उन्हें भेंट किया।

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि डॉ. जौहल के साथ उनकी मुलाकात बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। उन्होंने बताया कि यह मुलाकात पार्टी के संपर्क अभियान के तहत की गई है।

नितिन नवीन ने कहा कि डॉ. सरदारा सिंह जौहल ने अपने लंबे अनुभव और विचार उनके साथ साझा किए हैं, जो भविष्य में उनके लिए काफी उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने डॉ. जौहल के कृषि क्षेत्र में योगदान की भी सराहना की।

 
#भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की डॉ. सरदारा सिंह जौहल से मुलाकात