वेनेजुएला भूकंप: मदद के लिए आगे आया अमेरिका
वॉशिंगटन डी.सी., 25 जून: वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने राहत सहायता का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका हर संभव मदद देने के लिए तैयार है और सभी सरकारी एजेंसियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "संयुक्त राज्य अमेरिका पूरी तरह तैयार, इच्छुक और सहायता करने में सक्षम है। मैंने अपनी सरकार की सभी एजेंसियों को तत्काल तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। हम अपने नए और अच्छे दोस्तों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।"
उन्होंने आगे कहा कि भूकंप से जुड़ी शुरुआती रिपोर्टें चिंताजनक हैं और अमेरिका स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
गौरतलब है कि वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर तबाही की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं, जबकि कई देशों ने सहायता का भरोसा दिया है।

