प्रधानमंत्री का जालंधर दौरा, रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी
जालंधर, 11 जुलाई (दविंदर)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। उनके दौरे से पहले रेलवे अधिकारी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार आज जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ रेलवे के कई अधिकारी भी थे। कुछ दिन पहले रेलवे के महाप्रबंधक और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था।
#PM Narendra Modi

