एनडीए संसदीय दल की बैठक में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 21 जुलाई - संसद के मानसून सत्र के बीच आज एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' कार्यक्रम के तहत शुरू हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी. बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में शामिल हुए।

बैठक में एनडीए के वरिष्ठ नेता और सांसद भी मौजूद हैं। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसदों को संबोधित करेंगे और आगामी संसदीय रणनीति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

 
#एनडीए संसदीय दल की बैठक में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी