छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल हुए- दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, 25 जुलाई - दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान 130 पुलिसवाले घायल हुए हैं। 15 FIR दर्ज की गई हैं। प्रोटेस्ट में करीब 65 स्टूडेंट घायल हुए हैं। जंतर-मंतर और उसके आस-पास औसतन करीब 10,000 लोग मौजूद हैं, जिनमें 3000 पुलिसवाले तैनात हैं। फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) कैमरों की मदद से दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर आने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर रही है। पुलिस ने अब तक 2000 से ज़्यादा ऐसे लोगों की पहचान की है जिनका क्रिमिनल रिकॉर्ड था और वे जंतर-मंतर पर आए थे।
#Students Protest
# Jantar Mantar
# CJP

