पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब सरदूल सिंह बंडाला का किया गया अंतिम संस्कार 

जंडियाला गुरू, 1 मार्च - (रणजीत सिंह जोसन) - जंडियाला गुरू हलके के विधायक सुखविन्दर सिंह डैनी बंडाला के पिता स: सरदूल सिंह बंडाला पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब (74 साल) जिनका बीती 26 फरवरी को निधन हो गया था, का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव बंडाला (नज़दीक जंडियाला गुरू) में सरकारी सम्मानों के साथ किया गया और पुलिस गार्ड द्वारा सलामी दी गई, उनके बड़े सुपुत्र तजिन्दर सिंह द्वारा चिता को अग्नि दिखाई गई।