महाभारत काल में होता था इंटरनेट का प्रयोग - त्रिपुरा के मुख्यमंत्री 

अगरतला, 18 अप्रैल -त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अपने एक चौंकाने वाले बयान में कहा कि भारत में महाभारत के दौर में भी इंटरनेट था और तब इसका इस्तेमाल किया जाता था। राजधानी अगरतला में मंगलवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के कंप्‍यूटरीकण को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्‍होंने कहा कि देश में महाभारत के युग में भी तकनीकी सुविधाएं मौजूद थीं। सीएम बिप्‍लब देब ने कहा कि 'भारत कई युगों से इंटरनेट का उपयेाग कर रहा है। हमारे देश में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। ये वो देश है, जिसमें महाभारत के दौरान संजय ने बैठकर धृतराष्ट्र को बताया था कि युद्ध में क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीच में बहुत कुछ बदलवाए हुए, लेकिन उस जमाने में भी टेक्‍नोलॉजी थी।