महारानी जिंदा की बालियां 1,40000 पौंड में बिकीं


लंदन, 24 अप्रैल (मनप्रीत सिंह बद्धनी कलां) : महारानी  जिंद कौर की बालियां आज लंदन के बोनहैमज़ निलामी घर में नीलाम घर में 1,40000 पौंड की बिकी हैं। महारानी के कानों की बालियां जिनका लगभग मूल्य 20 से 30 हज़ार पौंड तक होने की सम्भावना थी। बोनहैमज़ नीलामी घर द्वारा भेजे प्रैस ब्यान में कहा गया है कि महारानी जिंद कौर शेरे पंजाब महाराज रणजीत सिंह की अन्तिम पत्नी थी। जो 1836 में महाराजा की मृत्यु के बाद सती नहीं हुई थी। 1843 में उसके पांच वर्ष के पुत्र दलीप सिंह को पंजाब का महाराजा घोषित कर दिया गया था और महारानी जिंद कौर को राज्य प्रबन्ध चलाने का अधिकार दिया था। बाद में 1846 में अंग्रेज़ों ने पंजाब को भी ब्रिटिश राज्य में मिला लिया और उसकी निजी जायदाद ज़ब्त कर ली। धीरे-धीरे ब्रिटेन फौज ने लूटा सरकारी खजाना जिसमें कोहेनूर व तामूर रूबी आदि जो महारानी विक्टोरिया के लिए तोहफे द्वारा लंदन भेज दिया। 1743 में महारानी जिंदा की ब्रिटेन में मृत्यु हो गई। इस्लामिक व भारतीय विभाग ने बोनहैम के प्रमुख ओलीवर वाईट ने कहा कि यह सोने की बालियां उस महान महिला की हैं जिसने अपना राज-पाट गंवा कर भी हिम्मत नहीं हारी। महारानी की यह बालियां टैलीफोन द्वारा बोली देकर खरीदने वाले ग्राहक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी।