ओमन चांडी बने आंध्र प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी, दिग्विजय सिंह की ली जगह 

नई दिल्ली, 27 मई - कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांध्‍ाी ने राज्‍य इकाइयों में बड़े बदलाव करते हुए पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह से आंध्र प्रदेश का प्रभार छीन लिया है। राहुल ने दिग्विजय सिंह की जगह अब केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा सीपी जोशी को पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के प्रभारी पद से हटाकर उनकी जगह गौरव गोगोई को यह जिम्मा सौंपा है।

संभावना जताई जा रही है कि 2019 के आम चुनावों को लेकर पार्टी में बड़े स्‍तर पर फेरबदल किया जा रहा है। फिलहाल देखना होगा कि कांग्रेस के बड़े नेता रहे दिग्विजय सिंह को आगे कौन सी जिम्‍मेदारी दी जाती है।