हॉकी इंडिया ने हरेंद्र सिंह को कोच पद से किया बर्खास्त 

नई दिल्ली, 09 जनवरी - हॉकी इंडिया ने हरेंद्र सिंह को भारत की सीनियर पुरुष हॉकी के कोच पद से बर्खास्त कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार साथ ही हॉकी इंडिया ने सीनियर टीम के नये कोच के लिए आवेदन भी मंगाये हैं। वहीं उन्हें अब भारतीय जूनियर हॉकी टीम से जुड़ने का आदेश दिया गया है। माना जा रहा है कि पिछले साल के आखिर में भारत में हुए वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज हरेंद्र सिंह पर गिरी है।