पद्मश्री हरविन्दर सिंह फुलका श्री हरिमंदिर साहिब में हुए नतमस्तक

अमृतसर, 06 अप्रैल - (जसवंत सिंह जस) - एडवोकेट हरविन्दर सिंह फुलका बीते दिनों भारत सरकार से पद्मश्री की उपाधि मिलने के बाद आज श्री हरिमंदिर साहिब में दर्शन करने पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ भी मुलाकात की और दर्शनीय ड्योढ़ी गिराये जाने संबंधी निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की।