श्रीलंका धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 290

कोलंबो, 22 अप्रैल - श्रीलंका में ईस्टर के मौके गिरजाघरों और पांच-सितारा होटलों पर हुए आठ बम धमाकों में अबतक करीब 290 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हैं। मरने वालों में तीन भारतीय नागरिक भी हैं। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि शक के आधार पर 24 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।