अमेरिका में एक प्रार्थना स्थल पर फायरिंग, एक की मौत और तीन घायल

वाशिंगटन, 28 अप्रैल - अमेरिका के कैलिफोर्निया के पोवे शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल पर गोलीबारी की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां एक आदमी ने लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमे एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह गोलीबारी उस वक्त हुई जब यहूदी प्रार्थना स्थल पर लोग पासओवर त्योहार मना रहे थे। हालांकि पुलिस अभी तक यह साफ नहीं कर सकी है कि गोलीबारी के पीछे का मकसद क्या था।