कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया 

नई दिल्ली, 12 मई - इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-12 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा बार खिलाड़ियों को आउट करने वाले विकेटकीपर बन चुके हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड दिनेश कार्तिक (131) के नाम था, लेकिन फाइनल मैच में रोहित शर्मा को दीपक चहर की गेंद पर कैच आउट करते ही धोनी ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।