आस्ट्रेलिया के कोकस द्वीपों पर जमा हुए 41 करोड़ प्लास्टिक के टुकड़े 

मेलबर्न, 17 मई (भाषा) : हिंद महासागर में आस्ट्रेलिया के निकट बसे कुछ द्वीपों के तटों पर प्लास्टिक का जो कचरा जमा हो गया है उसमें 10 लाख जूते और पौने चार लाख टूथब्रश सहित करीब साढ़े 41 करोड़ प्लास्टिक के टुकड़े पाये गए हैं। एक शोध में यह जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि कोकस द्वीपों पर करीब 238 टन प्लास्टिक कचरा जमा हो गया है। यह अध्ययन जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित हुआ है।